हरदा
कृषकग्राम
सहकारिता व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सांरग ने हरदा में गत 9 जनवरी शुक्रवार को आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि जिले में अनाज उपार्जन एवं खाद की उपलब्धता में किसानों को कोई अड़चन न आये। उन्होने जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढृावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जैविक खेती के विकास के लिये कार्य किया जाए। साथ ही सहकारिता एवं पब्लिक प्रायवेट पार्टनरशिप के तहत भी जिले में जैविक खेती के विकास का कार्य हो।
इस दौरान जिले में जैविक खेती एवं जैविक हाट की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि जैविक खेती को सहकारिता एवं कार्पोरेट के साथ जोडक़र जिले में जैविक खेती के विकास के क्षेत्र में नवाचार किया जाए। मंत्री ने कहा कि जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों को जैविक खेती से जोडऩे के लिये जनजागरण अभियान चलाया जाए। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिले को शतप्रतिशत सिंचित बनाने के लिये किये गये कार्यों की प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने हरदा लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का नाम शहीद दीप सिंह चौहान रखने का बैठक में प्रस्ताव भी रखा, जिसको अनुमोदित किया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये गये कि दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान में जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। नये मिल्क रूट विकसित किये जायें एवं अधिक से अधिक दुग्ध समितियों का गठन हो। किसानों को ज्यादा से ज्यादा गौवंश के पालन के लिये प्रोत्साहित किया जाए।
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा जिले में जैविक खेती के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की बिन्दुवार जानकारी दी गई। इसके अलावा विभाग प्रमुखों द्वारा दो वर्ष में जिले में हुए विकास एवं उपलब्धियों से मंत्री को अवगत कराया गया।
किसान भाइयो कृषकग्राम से जुडऩे के लिये आप हमारे मोबाईल नंबर 9425002339 पर वाट्सएप मैसेज करें
या कृषकग्राम वेबसाईट पर जाकर अपना नाम और मोबाईल नंबर लिखकर रजिस्टर्ड कर दे
जुडिय़े हमारे सोशल मीडिया पेज से
इंस्टाग्राम-https://www.instagram.com/krishakgram?igsh=MWFucWVjNTlkdHY4dQ==
फेसबुक-https://www.facebook.com/share/p/19raa9c2oo/
यू ट्यूब-https://youtube.com/@kissanseva1104?si=pwvomLBC_dnKGSIo
कृषि से संबंधित नयी नयी जानकारियों के लिये हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलों करे
धन्यवाद
|
Reply Forward Add reaction |
कृषक ग्राम वेबसाइट में प्रसारित व उपलब्ध की गई सभी जानकारियां यानि आलेख, वीडियो, ऑडियो की सामग्री विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त की गई है इसके लिये संपादक की सहमति या सम्मति अनिवार्य नहीं है। इसके प्रसारण में संपूर्ण सावधानियां बढ़ती गई हैं फिर भी भूलवश यदि कोई त्रुटि हो इसके लिए किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी से यह निवेदन किया जाता है कि वेबसाइट में दी गई किसी भी सामग्री के उपयोग से पूर्व एक बार अपने निकट के विषय वस्तु विशेषज्ञों से अवश्य परामर्श कर लें।
Copyright © 2024 Krishakgram All Rights Reserved.