कृषक ग्राम
बैतूल
म.प्र. शासन के द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष्य में कृषि रथ संचालन का शुभारम्भ भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा दिनॉक 11/01/2026 को होगा। जिसके सीधा प्रसारण से जुडने एवं जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालय पर कृषि रथ के संचालन का शुभारंभ करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं प्रत्ये क वि.ख. स्तर पर 11 जनवरी को किया जाएगा। बैतूल जिले के प्रत्येक विकासखण्ड के अन्तर्गत निर्धारित समस्त ग्राम पंचायतो में कृषि रथ प्रस्थान करेगा। प्रत्येकदिन ग्राम पंचायत स्तर पर संख्या- 03 में कृषि रथ के माध्यम से कृषि एवं संबंद्ध विषयों जैसे -पशुपालन,उद्यानिकी,मत्स्य पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क,कायम कर नवीन एवं वैज्ञानिकी तकनीकी सुधार की जानकारी कृषकों तक पहूचाने के उददेश्य से प्रचार प्रसार किया जाना है।
कृषि रथ के मुख्य आधार स्तंभ -
जैविक खेती एवं प्राकतिक कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्रचार-प्रसार, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देना, विभागीय कृषि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना,ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं पराली प्रबंधन के संबध में कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों के द्वारा विस्तार से अवगत कराया जावेगा साथ ही उद्यानिकी/मत्स्य पालन/पशु पालन-डेयरी/कुक्कुट/कृषि अभियांत्रिकी/रेशम पालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जावेगी एवं समसामयिक सलाह भी दी जावेगी। कृषि रथ में जिले के प्रगतिशील/उन्नतशील नवाचारी कृषकों के द्वारा अनुभवो को साझा करेगे।
क्षेत्र के उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग, कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधि./ ए.टी.एम./बी.टी.एम./ग्रा.उ.वि.अधिकारी/वरि.उ.वि.अधिकारी/सहा.पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी/ग्राम पंचायत के मैदानी अमले (पंचायत सचिव/रोजगार सहायक/कोटवार) उपस्थित रहेगें एवं सबंधित कृषि रथ कार्यक्रम के आयोजन के पूर्व डौंडी पिटवाकर एवं किसानो को पूर्व में सूचित कर लाने हेतु प्रेरित करेंगे।
सबंधित ग्राम पंचायत भवन में दिनांक 11.01.2026 को विकासखण्ड के निर्धारित ग्राम पंचायतों में कृषि रथ पहॅूचेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधयोंं की उपस्थिति में कृषि रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जावेगा। बैतूल जिला मुख्यालय में शिवाजी ओपन ऑडिटोरियम एवं वि.ख. मुख्यालय में जन प्रतिनिधियों के द्वारा कृषि रथ को रबाना किया जाना है।
कृषि रथ प्रथम पाली में समय प्रात: 11.00 से 1.00 बजे तक, द्वितीय पाली मे दोपहर 2.00 से 4.00 बजे एवं तृतीय पाली मे 4.30 से 6.00 बजे तक किसानों को उन्नत एवं आधुनिक तकनीक के संबध में अवगत कराया जायेगा। कृषि रथ में उल्लेखित वैज्ञानिक/अधिकारीयो को उक्त तिथी में दल का गठन कर नामांकित किया गया है।
उप संचालककिसान कल्याण तथा कृषि विकास बैतूल द्वारा सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।
किसान भाइयो कृषकग्राम से जुडऩे के लिये आप हमारे मोबाईल नंबर 9425002339 पर वाट्सएप मैसेज करें
या कृषकग्राम वेबसाईट पर जाकर अपना नाम और मोबाईल नंबर लिखकर रजिस्टर्ड कर दे
जुडिय़े हमारे सोशल मीडिया पेज से
इंस्टाग्राम-https://www.instagram.com/krishakgram?igsh=MWFucWVjNTlkdHY4dQ==
फेसबुक-https://www.facebook.com/share/p/19raa9c2oo/
यू ट्यूब-https://youtube.com/@kissanseva1104?si=pwvomLBC_dnKGSIo
कृषि से संबंधित नयी नयी जानकारियों के लिये हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलों करे
धन्यवाद
|
Reply Forward Add reaction |
किसान भाइयो कृषकग्राम से जुडऩे के लिये आप हमारे मोबाईल नंबर 9425002339 पर वाट्सएप मैसेज करें
या कृषकग्राम वेबसाईट पर जाकर अपना नाम और मोबाईल नंबर लिखकर रजिस्टर्ड कर दे
जुडिय़े हमारे सोशल मीडिया पेज से
इंस्टाग्राम-https://www.instagram.com/krishakgram?igsh=MWFucWVjNTlkdHY4dQ==
फेसबुक-https://www.facebook.com/share/p/19raa9c2oo/
यू ट्यूब-https://youtube.com/@kissanseva1104?si=pwvomLBC_dnKGSIo
कृषि से संबंधित नयी नयी जानकारियों के लिये हमारे सोशल मीडिया पेज को फॉलों करे
धन्यवाद
|
Reply Forward Add reaction |
कृषक ग्राम वेबसाइट में प्रसारित व उपलब्ध की गई सभी जानकारियां यानि आलेख, वीडियो, ऑडियो की सामग्री विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त की गई है इसके लिये संपादक की सहमति या सम्मति अनिवार्य नहीं है। इसके प्रसारण में संपूर्ण सावधानियां बढ़ती गई हैं फिर भी भूलवश यदि कोई त्रुटि हो इसके लिए किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी से यह निवेदन किया जाता है कि वेबसाइट में दी गई किसी भी सामग्री के उपयोग से पूर्व एक बार अपने निकट के विषय वस्तु विशेषज्ञों से अवश्य परामर्श कर लें।
Copyright © 2024 Krishakgram All Rights Reserved.